24 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने जाएंगे अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य
अयोध्या |
समाजवादी पार्टी भले ही स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से किनारा करते दिख रही है लेकिन। यह विवाद उनका पीछा छोड़ते हुए नहीं दिख रहा है। अब तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य इस मामले को लेकर 24 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने की बात कर रहे हैं। और रामचरित मानस भेट करने की बात कर रहे हैं। परमहंस आचार्य ने कहा कि वह 24 फरवरी को अखिलेश यादव से मिलकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
