उत्तर प्रदेश:परीक्षा के बाद एडेड शिक्षकों के तबादले
लखनऊ |
एडेड माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे। सरकार की ओर से यह जानकारी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने विधान परिषद में दी। शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी की ओर से शून्य प्रहर में तबादलों का मुद्दा उठाया गया था।
एके शर्मा ने कहा कि प्रतीक्षा का समय अब पूरा हो चुका है। नियमावली में कुछ संशोधन के साथ अनुमति मिल गई है। पदों का सत्यापन चल रहा है।
