कोलकाता जाते हुए चाचा शिवपाल यादव के साथ अखिलेश यादव ने ली सेल्फी

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। कोलकाता रवाना होते हुए इसकी पुष्टि उनकी एक सेल्फी के द्वारा की गयी। अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगें तथा सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कोलकाता जाते हुए चाचा के साथ प्लेन में एक सेल्फी साझा की। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी हैं। कोलकाता दौरे पर चाचा शिवपाल यादव भी उनके साथ कोलकाता के लिए रवाना हुए है।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कोलकत्ता दौरे पर हैं, और इस दौरान उनकी सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात के कई सियासी मायने निकले जा रहे हैं। अखिलेश यादव इन दिनों देश के अलग अलग राज्यों में निमंत्रण के बहाने से जा रहे हैं। साथ ही साथ पार्टी के प्रचार प्रसार पर भी बढ़ावा कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को अखिलेश यादव ने राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात की और  पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनकी सेहत का हाल जाना।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह 10 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3 बजे सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव शाम 6.30 बजे सौम्यलोक विश्वसेवा निकेतन पहुंचेंगे। अखिलेश यादव और सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। 2024 चुनाव में कांग्रेस की भूमिका पर भी बात हो सकती है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक 18 और 19 मार्च को कोलकाता में होने जा रही है। अखिलेश यादव यहीं से कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की स्क्रिप्ट लिखेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आमंत्रित किये गये हैं। बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाशेगी और रणनीति तैयार करेगी।

Leave a Reply