पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसपा में शामिल.

पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसपा में शामिल

अम्बेडकर नगर

आज अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी कमर हयात अंसारी के नामांकन पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (चौरै बाजार) दिनेश प्रताप सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ थामा बसपा का दामन |

बसपा में लंबे समय से जुड़े है कमर हयात

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जलालपुर को प्रत्याशी बनाए जाने से लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। बसपा सुप्रीमो ने जलालपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमर हयात पर विश्वास जताते हुए इस बार लोकसभाचुनाव में उन्हें मौका दिया है। 

कमर हयात वर्ष 2006 में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे और 2002 में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे, लेकिन इनको पराजय का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी फरजाना खातून 2017 में नगर पालिका अध्यक्ष रही हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नयन निर्दोष ने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मंडल कोऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं। अभी तक इनका दल-बदल का इतिहास नहीं रहा है।