शॉपिंग के बाद भारी बैग उठाने की टेंशन खत्म! मिलेंगी और भी कई सर्विस

दिल्ली का नया स्टार्टअप CarryMen लोगों के लिए शॉपिंग को आसान और आरामदायक बना रहा है. इस सेवा के जरिए ग्राहक सिर्फ ₹149 प्रति घंटे में पर्सनल शॉपिंग हेल्पर बुक कर सकते हैं, जो बैग उठाने, बाजार में मदद करने और मेट्रो या कैब तक सामान पहुंचाने में हेल्प करता है.