होटल की दूसरी मंजिल से फेंकी सीमेंट की बोरी, नीचे राहगीर के ऊपर गिरी, मौत

लखनऊ के चिनहट में एक निर्माणाधीन होटल की दूसरी मंजिल से लापरवाही से फेंका गया मलबे का भारी बोरा सर्विस मैनेजर अनूप सिंह के सिर पर जा गिरा, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है, जबकि पीड़ित परिवार ने सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की है.