रायबरेली में रानी रामपाल के नाम से हॉकी स्टेडियम:पहली बार महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम, भारतीय मिला हॉकी की कप्तान है रामपाल
भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम से रायबरेली में हॉकी स्टेडियम बना। पहली बार किसी महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम पर स्टेडियम बना है। रानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्टेडियम की तस्वीरें भी शेयर कीं, जहां वह स्टाफ सदस्यों के साथ स्टेडियम का उद्घाटन कर रही हैं।
महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम से स्टेडियम बनना गर्व की बात – रामपाल
अपना आभार व्यक्त करते हुए रानी ने कहा, मेरे नाम से स्टेडियम बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं इसे भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आने वाली पीढ़ी और प्लेयर्स को प्रेरित करेगा।
इस साल की टीम में वापसी
रानी की कप्तानी में भारतीय टीम 2020 में ओलिंपिक्स में पहली सेमीफाइनल में पहुंची थी। रानी ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी, जब उन्हें 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।
रानी ने हाल ही में FIH महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ मैच खेला था। यह उनका भारत के लिए 250वां ,मैच था। 28 वर्षीय खिलाडी टोक्यो ओलंपिक के बाद से ही चोट से जूझ रही है। इसके बाद उन्होंने वर्ल्ड कप और कामनवेल्थ गेम्स मिस किया।
