रेवंत रेड्डी का 'मिशन दिल्ली', चुनौती या खुद के लिए राजनीतिक जोखिम

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का साल 2034 तक ‘मिशन दिल्ली’ का खुला ऐलान भारतीय राजनीति में एक बेहद साहसिक और बड़ा दांव माना जा रहा है. अपनी इस दूरगामी महत्वाकांक्षा को सार्वजनिक कर उन्होंने न सिर्फ विपक्ष को बैकफुट पर धकेला है, बल्कि कांग्रेस आलाकमान को भी अपनी ताकत का सीधा एहसास कराया है.