ऐटा के सकीट में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

ऐटा के सकीट में किशोरी के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार

ऐटा के सकीट में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बेहोशी की हालत में किशोरी को एक सरसों के खेत से उठाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। घटना सकीट की है। वहां थाना बागवाला क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी करीब सात दिन पहले अपनी मौसी के घर सकीट में आई हुई थी। मौसी की बेटी भी ससुराल से कुछ दिन पहले अपने घर आ गई थी।

आरोप है कि मौसी की शादीशुदा बेटी का कथित प्रेमी घर पर आता जाता था। वहीं उसने उस लड़के को देखा। शनिवार की शाम को मौसेरी बहन के साथ किशोरी कहीं गई थी। आरोप है कि किशोरी को आरोपी युवक ने हवस का शिकार बना डाला। लड़के ने किशोरी को खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया और बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर फरार हो गया। वहीं बाहर गई लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। घंटों खोजने के बाद पता चला वह कस्बे के बाहर एक सरसों के खेत में बेहोश पड़ी है।

परिजन लड़की को लेने पहुंचे। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वह कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लड़की के पूरी तरह होश में आने पर और हालत सुधरने पर उसके बयान दर्ज करेगी। वहीं लड़की की बहन और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।